NCERT Solutions for Class 5 Hindi Vyakaran Chapter 13 पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd) with lots of examples and their uses in sentences for new academic session 2022-2023. Paryayvachi shabd are very important to improve the quality of the sentences. These are the words which provides the same meaning but the different impact on readers.
Class 5 Hindi Vyakaran Chapter 13 Paryayvachi Shabd
कक्षा: 5 | हिंदी व्याकरण |
अध्याय: 13 | पर्यायवाची शब्द |
पर्यायवाची शब्द
एक समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
उद्धाहरण:
- फूल, पुष्प, कुसुम, सुमन
- घर, गृह
- महिला, औरत, स्त्री, नारी
कुछ शब्दों के पर्यायवाची शब्द
शब्द | पर्यायवाची |
---|
कमल: | जलज, नीरज, वारिज |
बादल: | जलद, नीरद, वारिद |
आग: | अग्नि, पावक, अनल |
उपवन: | बाग, बगीचा, उद्यान |
दिन: | वार, दिवस, दिवा |
तालाब: | सर, सरोवर, तड़ाग |
शब्द | पर्यायवाची शब्द |
---|
सूर्य | सूरज, रवि, दिनकर |
चन्द्र | चन्द्रमा, इन्दु, राशि |
फूल | कुसुम, सुमन, पुष्प |
ईश्वर | भगवान, प्रभु, जगदीश |
मनुष्य | मानव, नर, आदमी |
औरत | महिला, नारी, स्त्री |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
पानी | जल, नीर, वारि |
अँधेरा | अंधकार, तिमिर, तमस |
अंग | देह, काया, शरीर, तन |
अश्व | घोड़ा, तुरंग, घोटक, वाजि |
अतिथि | मेहमान, आगंतुक, पाहुना |
आँख | नयन, नेत्र, चक्षु, लोचन |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
आभूषण | गहना, जेवर, भूषण |
कपड़ा | वस्त्र, चीर, अंबर, पट |
पुत्री | सुता, बेटी, तनुज |
इच्छा | कामना, अभिलाषा, चाह |
इन्द्र | देवेश, देवेन्द्र, देवराज |
अध्यापक | शिक्षक, आचार्य, मास्टर |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
अमृत | सोम, सुधा, पीयूष, अमी |
रात | रात्रि, निशा, रैन |
संसार | जगत, दुनिया, विश्व |
नदी | सरित, सरिता, दरिया |
जमीन | भू, भूमि, पृथ्वी |
आकाश | आसमान, गगन, नभ |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
हवा | वायु, पवन, अनिल |
पुत्र | सुत, बेटा, तनुजा |
मित्र | दोस्त, सखा, मीत, सहचर |
मोर | मयूर, केकी, सारंग, शिखी |
राजा | नरेश, भूप, नृप, नृपति |
लक्ष्मी | इंदिरा, कमला, रमा, श्री |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
सर्प | साँप, नाग, विषधर, भुजंग |
सिंह | शेर, वनराज, केसरी |
हाथी | गज, हस्ती, मतंग, करी |
शिव | शंकर, नीलकंठ, हर |
सोना | स्वर्ण, कंचन, कनक |
तीर | बाण, शर, इषु |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
दास | नौकर, सेवक,अनुचर |
देवता | देव, अमर, सुर |
आनंद | हर्ष, उल्लास, प्रमोद |
दूध | दुग्ध, पय, क्षीर |
कोयल | कोकिल, वनप्रिया, पिक |
किरण | कर, रश्मि, अंशु, मयूख |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
गंगा | भागीरथी, सुरसरि, जाह्नवी |
घड़ा | कलश, गागर, कुंभ, घट |
चाँदनी | रोशनी, चंद्रिका, जयोत्स्ना |
जीभ | रसना, जिह्वा, रस |
समुद्र | जलधि, नीरधि, सागर |
झंडा | पताका, ध्वजा, केतन |
शब्द | पर्यायवाची |
---|
पक्षी | नभचर, खग, विहग, विहगंम |
प्रकाश | चमक, ज्योति, प्रभा |
बिजली | चपला, चंचला, दामिनी, तड़ित |
माता | जननी, माँ, अंबा |
मछली | मीन, मत्स्य, झष |
नौका | नाव, बेड़ा, तरिणी |
जहाज – | पोत, बेड़ा, जलयान |
पर्वत – | पहाड़, गिरि, शैल |
स्मरणीय तथ्य
- अर्थ की दृष्टि से लगभग समान होने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
- पर्यायवाची शब्दों का अर्थ एक-दूसरे से मिलता-जुलता होता है, पर भाव में थोड़ा अंतर होता है।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
एक समान अर्थ प्रकट करने वाले शब्दों को समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
उद्धाहरण:
फूल: पुष्प, कुसुम, सुमन
अतिथि के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
अतिथि के पर्यायवाची शब्द निम्न हैं:
अतिथि: मेहमान, आगंतुक, पाहुना, अभ्यागत।
सूर्य के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
सूर्य के पर्यायवाची शब्द निम्न है:
सूर्य: सूरज, रवि, दिनकर, सविता, भाष्कर, दिवाकर, भानु, आक, आदित्य, दिनेश, मित्र, मार्तण्ड, मन्दार, पतंग, विहंगम, प्रभाकर, अरुण।
राजा के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
राजा के पर्यायवाची शब्द निम्न है:
राजा- नरेश, भूप, नृप, नृपति, भूपति, महीपति, अवनीश, नरपति, नरेन्द्र, महिपाल।