कक्षा 5 हिंदी व्याकरण अध्याय 15 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द

कक्षा 5 हिंदी व्याकरण अध्याय 15 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द के अभ्यास के प्रश्न उत्तर, रिक्त स्थानों पर आधारित प्रश्न शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए संशोधित रूप में यहाँ दिए गए हैं। पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थी हिंदी ग्रामर पाठ 15 की अभ्यास पुस्तिका की मदद से श्रुतिसम-भिन्नार्थक शब्दों को आसानी से समझ सकते हैं।

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द

बच्चों हिंदी में कुछ शब्द ऐसे भी होते हैं, जो सुनने में एक-जैसे लगते हैं। इन शब्दों का अर्थ एक-सा नहीं होता। ऐसे शब्द सुनने में भले ही एक जैसे लगें, परंतु उनमें एकाध मात्रा या अक्षर का अंतर अवश्य रहता है।
उदाहरण:
उतर (उतरना) वह सीढि़यों से उतर रहा है।
उत्तर (जवाब, एक दिशा का नाम)
(क) तुम्हारे पाँच उत्तर सही हैं।
(ख) हिमालय भारत के उत्तर में है।

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द प्रकार

इस प्रकार के शब्द दो प्रकार के होते हैं:
1. मात्राओं के आधार पर
2. वर्ण के आधार पर

1. शोक दुख निपुण के निधन पर घर में शोक छा गया।
शौक चाव मुझे चित्र बनाने का शौक है।
2. बाग उपवन बाग में फूल खिले हुए हैं।
बाघ एक पशु बाघ जंगल में रहता है।

मात्राओं के आधार पर

दो ऐसे शब्द जिनका उच्चारण लगभग समान होता है लेकिन मात्राओं के अंतर के कारण अर्थ में भिन्नता आ जाती है।
उदाहरण:
मेला – उत्सव
मैला – गन्दगी

1. पूछ पूछना राहुल का पता साहिल से पूछ लो।
पूँछ किसी पशु की दुम कुत्ता पूँछ हिलाता है।
2. पिला पिलाना क्रिया थोड़ा पानी पिला दो।
पीला एक रंग सूरजमुखी का फूल पीला है।

वर्ण के आधार पर

वे शब्द जिनमें वर्ण का अंतर होता है सुनने में लगभग समान लगते हैं परन्तु अर्थ में भिन्नता आ जाती है।
उदाहरण:
गाड़ी (यातायात का साधन) जैसे: रेल, ट्रक, आदि
गाढ़ी घनी

श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द अर्थ तथा वाक्य

1. पता किसी का स्थान या ठिकाना पारुल के पत्र पर पता ठीक नहीं लिखा था।
पत्ता पेड़-पौधे का पत्ता पेड़ के पत्ते हरे हैं।
2. मेला उत्सव दशहरे के दिन मेला लगता है।
मैला गंदा उसका कुरता मैला है।
3. पीट पीटना भीड़ चोर को पीट रही थी।
पीठ कमर पढ़ते समय पीठ सीधी रखो।
4. समान बराबर कानून की नजर में सब समान हैं।
सामान सामग्री या पदार्थ यह सामान मेरा है।

कक्षा 5 हिंदी व्याकरण अध्याय 15 श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द
श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द
कक्षा 5 हिंदी व्याकरण श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द
हिंदी व्याकरण में श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द