Class 6 Hindi Grammar Chapter 23 विस्मयादिबोधक शब्द (Vismaybodhak Shabd). Practice here with examples of विस्मयादिबोधक शब्द and detailed study in class 6 Hindi Vyakaran. Hindi Vyakaran Book contents for CBSE class 6 is now in updated format for academic session 2024-25. All the contents on Tiwari Academy is free to use without any login or password. Just visit and use the contents without any registration. We never call students for selling our products because we are providing everything free of cost.

कक्षा 6 हिन्दी व्याकरण पाठ 23 विस्मयबोधक शब्द

कक्षा: 6 हिन्दी व्याकरण
अध्याय: 23 विस्मयबोधक शब्द

विस्मयादिबोधक शब्द किसे कहते हैं?

जो शब्द मन के हर्ष, घृणा, आश्चर्य, प्रशंसा आदि भावों को प्रकट करते हैं, वे विस्मयादिबोधक होते हैं। ये शब्द नीचे लिखे भावों को प्रकट करने के लिये आते हैं: निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए:

    1. शाबाश! तुमने तो कमाल कर दिया।
    2. राम-राम! यह तुमने क्या किया?
    3. वाह-वाह! कैसा सुंदर दृश्य है?
    4. हाय! बेचारा बस के नीचे आ गया।
    5. अरे! आप आ गए।
    6. अच्छा! तो यह सब तुमने किया है।

इन वाक्यों में शाबाश, राम-राम, वाह-वाह, हाय, अरे, अच्छा, बाप-रे-बाप शब्दों के द्वारा मन के भिन्न-भिन्न भावों को प्रकट किया गया है। ऐसे शब्द विस्मयादिबोधक शब्द कहलाते हैं।

विस्मयादिबोधक भाव विस्मयादिबोधक शब्द
हर्षसूचक अहो! अहा! वाह-वाह! धन्य! शाबाश!
आश्चर्यसूचक अरे! क्या! सच! आदि!
घृणासूचक धिक् ! छिः! धत् ! हट! थू! दूर!
शोकसूचक हाय! हा! बाप-रे! उफ!
प्रशंसासूचक शाबाश! धन्य! वाह-वाह!
क्रोधसूचक अबे! क्यों!
स्वीकृतिसूचक हाँ ठीक! जी हाँ! अच्छा !
सम्बोधनसूचक हे! रे! अरे! ओ! ओजी!

विशेष

मानसिक भावों के प्रकट करने के लिए प्रायः सभी शब्दों को द्योतक या विस्मयादिबोधक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। जैसे-

विकार विस्मयादिबोधक शब्द उदाहरण
संज्ञा शिव-शिव!, राम-राम!शिव-शिव! उसकी मृत्यु की खबर सुनकर दुख हुआ।
सर्वनाम क्या!क्या! मैंने तुम्हें कहा था?
विशेषण अच्छा!अच्छा! तो यह करामात आप की है।
क्रिया लो!लो! मुझे कोसने लगे।
क्रिया-विशेषण अब!अब! मरे हम तो।

स्मरणीय तथ्य

जिन अव्ययों से बोलने वाले या लिखने वाले के मन में विस्मय, हर्ष, शोक, घृणा, और आश्चर्य आदि भाव प्रकट हों, उन्हें विस्मयादिबोधक शब्द कहते हैं। विस्मयादिबोधक शब्दों की प्रमुख विशेषता यह है कि इनका संबंध वाक्य से या वाक्य के अन्य शब्दों से बिल्कुल नहीं होता।

विस्मयादिबोधक शब्द
Last Edited: March 30, 2023