Class 8 Hindi Grammar Chapter 20 शब्द भंडार (Shabd Bhandar). He will study about Prayayvachi Shabd, Vilom Shabd, Anek ke lie ek shabd, anekarthi shabd, samanarthi shabd and so many other for session 2024-25. All the contents are updated for CBSE Board as well as State Boards students study Hindi Vyakaran as a main subject. Example of each type of SHABD are given here in simple way to learn. It will help the students of grade 8 scoring more success in exams.

कक्षा 8 हिन्दी व्याकरण पाठ 20 शब्द भंडार

कक्षा: 8 हिन्दी व्याकरण
अध्याय: 20 शब्द भंडार

पर्यायवाची शब्द

अर्थ की दृष्टि से समान प्रतीत होने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। सभी पर्यायवाची शब्द अर्थ की दृष्टि से समान नहीं होते। अतः इनका प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

शब्द पर्यायवाची शब्द
आम आम्र, सौरभ, अमृतफल, रसाल।
अंग अवयव, तनु, वपु, शरीर, कलेवर, देह, काया।
आनंद आमोद, प्रमोद, हर्ष।
अवगुणकमी, बुराई, दोष, विकार।
आसमानआकाश, गगन, नभ, अंबर, व्योम।

2. विलोम या विपरीतार्थक शब्द

परस्पर विपरीत अर्थ प्रकट करने वाले शब्द विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहलाते हैं।

    1. कुछ विलोम शब्द मूल रूप से ही विपरीतार्थक होते हैं, जैसे: सुख-दुख, हर्ष-विषाद आदि।
    2. कुछ विलोम शब्द अ, अन्, निस्, निर्, दुर्, वि, परा, प्रति आदि उपसर्गो की सहायता से बनते हैं, यथा: न्याय-अन्याय, आदर-निरादर आदि।
    3. शब्दों की प्रकृति के आधार पर तत्सम के विलोम तत्सम, तद्भव के विलोम तद्भव, देशज के विलोम देशज, एकवचन के विलोम एकवचन में, बहुवचन के विलोम बहुवचन में, विकारी के विलोम विकारी तथा अविकारी के विलोम अविकारी ही होने चाहिए।

विलोम या विपरीतार्थक शब्दों के कुछ महत्त्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत हैं:

शब्द विलोम शब्द
अमृत विष
उन्नति अवनति
उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण
इच्छा अनिच्छा
अनुरक्त विरक्त

विपरीतार्थक शब्द तीन प्रकार से बनाए जाते हैं:

    • 1. उपसर्ग जोड़ने से
    • 2. उपसर्ग बदलने से
    • 3. भिन्न शब्द युग्मों से

3. अनेकार्थक शब्द

अनेकार्थक शब्द अनेक अर्थ
अंक नाटक का अंक, गोद, संख्या।
अक्षर ब्रह्म, अ से ह तक सभी वर्ण, अविनाशी, अपरिवर्तनशील।
अंग देह, उपाय, भाग, अवयव, गौण वस्तु।
अंबर वस्त्र, आकाश, शून्य।
अधर नीचे का होंठ, निराधार।
ईश्वर स्वामी, भगवान, अमीर।

सारंग ने सारंग गह्यो, सारंग बोल्यो आय। जो सारंग सारंग कहे, सारंग मुख ते जाय।
अर्थ- सारंग (मोर) ने सारंग (सर्प) को पकड़ लिया। तभी सारंग (बादल) आकर गरजने लगा। यदि सारंग (मोर) सारंग (बादल) का बोलकर स्वागत करे, तो सारंग (मोर) के मुख से सारंग (सर्प) निकल जाएगा। यहाँ सारंग शब्द मोर, सर्प और बादल तीन अर्थों में प्रयुक्त हुआ है। अतः सारंग शब्द अनेकार्थक कहलाता है। अत: अनेक अर्थों को प्रकट करने वाला शब्द अनेकार्थक कहलाता है। यथा: अंक, गोद, संख्या।

अनेकार्थक शब्दों के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं:

4. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

वाक्यांश (अनेक शब्द) एक शब्द
जो क्षमा न किया जा सके अक्षम्य
जो कम जानता हो अल्पज्ञ
जो सब कुछ जानता हो सर्वज्ञ
जो ईश्वर को न मानता हो नास्तिक
जो किए हुए उपकार को मानता हो कृतज्ञ
जो किए हुए उपकार को न मानता हो कृतघ्न

5. श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द

सचिन और सौरव घर की ओर चल पड़े। ये दोनों सुंदर वसन धारण करते हैं और व्यसन से दूर रहते हैं। सचिन अस्त्र में तथा सौरव शस्त्र विद्या में प्रवीण है।
उपर्युक्त अनुच्छेद को पढ़िए। ये शब्द वसन, व्यसन और अस्त्र, शस्त्र परस्पर समोच्चरित होने पर भी भिन्नार्थक हैं, इसलिए इन्हें समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द कहते हैं। जो शब्द उच्चारण करने में लगभग समान होने के साथ भिन्नार्थक होते हैं वे श्रुतिसम / समरूप / भिन्नार्थक कहलाते हैं। यहाँ ऐसे ही कुछ प्रमुख उदाहरण दिए जा रहे हैं:

शब्द अर्थ वाक्य प्रयोग
1.अनु एक उपसर्ग अनुराग शब्द में अनु उपसर्ग है।
अणु कण अणु बम विनाशकारी होता है।
2.अंबर आसमान अंबर में ढेर सारे तारे हैं।
अंबार ढेर रवि के घर में किताबों का अंबार है।
3. अश्म पत्थर अश्म, पत्थर का पर्यायवाची है।
अश्व घोड़ा मेरे पास काले रंग का अश्व है।

6. एकार्थक प्रतीत होनेवाले शब्द

जो शब्द देखने में समान अर्थ वाले प्रतीत होते हैं, जबकि उनके अर्थों में सूक्ष्म अंतर होता है, ऐसे शब्दों को एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्द कहा जाता है। ऐसे ही कुछ प्रमुख उदाहरण यहाँ दिए जा रहे हैं:

शब्द अर्थ (वाक्य प्रयोग)
1. अधर्म धर्म के प्रतिकूल कार्य रावण ने सदा अधर्म का कार्य किया।
अन्याय न्याय के विरुद्धनिर्बलों के साथ अन्याय करना बहुत बड़ा पाप है।
2. अभिनंदन(किसी सम्मानित व्यक्ति का विधिपूर्वक सम्मान करना)एक बड़े समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का अभिनंदन किया गया।
स्वागत किसी के आगमन पर स्वागत करनादादाजी ने सारे बारातियों का स्वागत किया।
3. अनुमोदनकिसी कथन या कार्यवाही पर सहमतप्रधानाचार्य के प्रस्ताव का सभी अध्यापिकाओं ने अनुमोदन किया।
स्वीकृतिकिसी प्रस्ताव या बात को स्वीकार कर लेना पिताजी ने निधि को आगरा जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी।
Class 8 Hindi Grammar Chapter 20 शब्द भंडार
Class 8 Hindi Grammar Chapter 20
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Grammar Chapter 20 शब्द भंडार
CBSE Class 8 Hindi Grammar Chapter 20 शब्द भंडार
शब्द भंडार
विलोम शब्द
प्रयायवाची शब्द
अनेकार्थी शब्द
अनेक के लिए एक शब्द
Vilom Shabd
Prayaayvachi Shabd
Class 8 Hindi Grammar Chapter 20 Vilom Shabd
Class 8 Hindi Grammar Chapter 20 Prayaayvachi Shabd
Class 8 Hindi Vyakaran Chapter 20 शब्द भंडार
शब्द भंडार for 8th Class
Last Edited: May 20, 2023