Class 7 Hindi Grammar Chapter 21 पद परिचय (Pad Parichay) revised and modified for 2024-25. Here we will learn how the words forms new sentences with the help of Hindi Vyakaran. Class 7 Hindi Vyakaran is suitable for all state board as well as CBSE board students. 7th Hindi Vyakaran chapters are in updated format and follow the current curriculum 2024-25. Get her more examples related to all the topics of पद परिचय. These definitions and examples provide a perfect practice in Pad Parichay of Hindi Vyakaran.

कक्षा 7 हिन्दी व्याकरण पाठ 21 पद परिचय

कक्षा: 7 हिन्दी व्याकरण
अध्याय: 21 पद परिचय

पद परिचय से आप क्या समझते हैं?

पद-परिचय जब तक शब्द किसी वाक्य में प्रयुक्त नहीं हो जाता, वह शब्द कहलाता है। वाक्य में प्रयुक्त होने के बाद वह पद कहलाता है। पदों का व्याकरणिक परिचय पद-परिचय कहलाता है। वाक्य के प्रत्येक पद को पृथक् कर उसका प्रकार, भेद-उपभेद तथा अन्य शब्दों के साथ उसका संबंध और व्याकरणिक कार्य दिखाना ही पद-परिचय कहलाता है।

    • संज्ञा – संज्ञा के भेद, लिंग, वचन, कारक, क्रिया के साथ संबंध।
    • सर्वनाम – सर्वनाम के भेद, लिंग, वचन, कारक, क्रिया के साथ संबंध।
    • विशेषण – विशेषण के भेद, लिंग, वचन, विशेष्य।
    • क्रिया – क्रिया के भेद, लिंग, वचन, धातु, काल, वाच्य, कर्ता और कर्म का संकेत।

अव्यय पद

ये चार हैं:

    • 1. क्रिया-विशेषण
    • 2. समुच्चयबोधक
    • 3. संबंधबोधक
    • 4. विस्मयादिबोधक

इनके पद-परिचय में केवल भेद और संबंध बताना पर्याप्त है। जैसे: क्रिया-विशेषण में उसके भेद और जिस प्रकार की विशेषता बता रहा है, तथा संबंधबोधक में संबंधी शब्द। उदाहरण:

1. उसने महेश को भगाकर पकड़ा।
उपरोक्त वाक्य प्रयुक्त शब्दों का पद-परिचय निम्न प्रकार से दिया जा सकता है:

शब्द पद-परिचय
उसनेसर्वनाम, अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिग, एकवचन, कर्ता कारक, पकड़ा क्रिया का कर्ता।
महेश कोसंज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, कर्म कारक, पकड़ा क्रिया का कर्म।
भगाकर पूर्वकालिक क्रिया, रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, पकड़ा क्रिया की विशेषता बता रहा है।
पकड़ा सकर्मक क्रिया, पुल्लिग, एकवचन, पकड़ धातु, भूतकाल, कर्तृवाच्य उसने कर्ता की क्रिया।

2. वीर सैनिक अपने देश पर मरता है।
उपरोक्त वाक्य प्रयुक्त शब्दों का पद-परिचय निम्न प्रकार से दिया जा सकता है:

शब्द पद-परिचय
वीर विशेषण, गुणवाचक विशेषण, पुल्लिग, एकवचन, सैनिक विशेष्य का विशेषण।
सैनिक संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, कर्ता, कारक, मरता है क्रिया का कर्ता।
अपने सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम, पुल्लिग, एकवचन, संबंध कारक, संबंधी शब्द देश।
देश पर संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, अधिकरण कारक।
मरता है क्रिया, अकर्मक क्रिया, पुल्लिग, एकवचन, वर्तमान काल, कर्तृवाच्य धातु – मर, सैनिक कर्ता की क्रिया।

3. अरे! वह तो एक मंदिर है।
उपरोक्त वाक्य प्रयुक्त शब्दों का पद-परिचय निम्न प्रकार से दिया जा सकता है:

शब्द पद-परिचय
अरे! विस्मयादिबोधक अव्यय।
वह निश्चयवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिग, एकवचन, कर्ताकारक।
तो निश्चित संख्यावाचक विशेषण, पुल्लिग, एकवचन, मंदिर विशेष्य का विशेषण। मंदिरजातिवाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, कर्तृपूरक।
है अकर्मक क्रिया, पुल्लिग, एकवचन, वर्तमान काल, कर्तृवाच्य, मंदिर कर्तृपूरक की क्रिया।
Class 7 Hindi Grammar Chapter 21 पद परिचय
Class 7 Hindi Grammar Chapter 21
Last Edited: June 22, 2023