Free and updated NCERT Solutions for Class 5 Hindi Chapter 18 (Rimjhim – Chunauti Himalay ki) चुनौती हिमालय की, जो एक यात्रा वर्णन है। Learn here about the difficulties, when Jawaharlal decide to travel to Amarnath. Questions and answers are given in simple sentences. All answers are as per the latest CBSE syllabus 2022-2023.
Class 5 Hindi Chapter 18 Chunautiyan Himalay ki Solutions
कक्षा: 5 | हिंदी – रिमझिम |
अध्याय: 18 | चुनौतियाँ हिमालय की |
Question Answers of Chapter 18 Exercises
Class 5 Hindi Chapter 18 Question Answers and Practice Book
अभ्यास 18 के प्रश्न उत्तर
जवाहरलाल को अमरनाथ तक का सफ़र अधूरा क्यों छोड़ना पड़ा?
अमरनाथ के रास्ते में खाई इतनी गहरी थी कि, कोई गिर जाए तो उसका पता भी न चले। रास्ते में हुए हादसे से ही अनुमान लग गया कि रास्ता आसान नहीं है, खाइयाँ पार करने का उचित सामान भी उनके पास नही था। इसलिए जवाहरलाल को अमरनाथ तक का सफ़र अधूरा छोड़ना पड़ा था।
जवाहरलाल, किशन और कुली सभी रस्सी से क्यों बंधे थे?
जवाहरलाल, किशन और कुली सभी अमरनाथ यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए कमर में रस्सी से बंध कर चल रहे थे, ताकि किसी के पैर फ़िसलने या गिरने से एक दुसरे को बचाया जा सके।
कुली के आठ मील की दूरी बताने के बाद जवाहरलाल की क्या प्रतिक्रिया थी?
कुली के आठ मील की दूरी बताने के बाद तो जवाहरलाल की यात्रा करने की उत्सुकता और बढ़ गई थी। उन्होंने कुली से कहा फिर तो हम जरुर चलेगें।
अमरनाथ के रास्तों की मुश्किलें जानने के बाद जवाहरलाल ने क्या महसूस किया था?
अमरनाथ के रास्तों की मुश्किलों को जानने के बाद उन्होंने उन्हें चुनौती के समान समझ वहाँ जाने के लिए और भी उत्सुक हो गए। इसी ख़ुशी में उन्होंने पुछा कौन-कौन चलेगा हमारे साथ।
यात्रा के दौरान ज्यों-ज्यों ऊपर चढ़ते हुए जवाहरलाल और उनके साथियों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा था?
यात्रा के दौरान ज्यों-ज्यों ऊपर चढ़ते गए ,त्यों-त्यों साँस लेने में दिक्कत होने लगी थी। एक कुली की नाक से खून बहने लगा था। जवाहरलाल ने उसका उपचार किया, खुद उन्हें भी कनपटी की नसों में तनाव महसूस होने लगा था। लगता था जैसे दिमाग में खून चढ़ आया हो आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा था।
जवाहरलाल को अमरनाथ तक का सफ़र अधूरा छोड़कर वापस क्यों लौटना पड़ा?
यात्रा के दौरान, जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे थे, कठिनाइयाँ भी बढती जा रही थी। आगे चलकर ज्यादा गहरी और चौड़ी खाइयों की तादाद बहुत बढ़ गई। खाइयाँ पार करने का उचित सामान भी नहीं था।
क्या जवाहरलाल का अमरनाथ पहुँचने का सपना पूरा हो गया था?
जवाहरलाल का अमरनाथ पहुँचने का सपना तो पूरा नहीं हुआ लेकिन हिमालय की ऊँचाइयाँ सदा उनको आकर्षित करती रहीं।
Download CBSE Solutions App for Class 5 All Subjects
Get here the best and simplified NCERT Solutions App free for class 5 all subjects. Contents are in updated format for academic session 2022-2023. Hindi medium along with English medium contents are available for all classes.